पूर्व सैनिक की भूमि पर भाजपा नेता का कब्जा! जाँच के आदेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर प्रतिनिधि) पूर्व सैनिक और भाजपा नेता के बीच चल रहे विवाद को प्रशासन निपटा नही पा रहा है| बीते महीनों दोनों को पुलिस नें पकड़ा भी था| लेकिन सत्ता की छढ़ी के आगे खाकी गुलाटी मार गयी| और संघर्ष बरकार है| पीड़िता पूर्व सैनिक नें तहसील दिवस जाकर डीएम से गुहार लगायी| उन्होंने जाँच के आदेश दिये हैं|  पूरे तहसील दिवस में अबैध कब्जे की शिकायतें आती रहीं|
अमृतपुर तहसील दिवस में डीएम मानवेन्द्र सिंह और पुलिस कप्तान डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें फरियादियों की समस्याओं को सुना| सम्पूर्ण समाधान दिवस में पट्टे पर कब्जे की अधिक शिकायतें पंहुची| चकरोड के मामलों को प्राथमिकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के डीएम नें निर्देश दिये| वीडियो चकरोड़ की पैमाइश होनें के बाद पश्चात तत्काल मनरेगा से मिट्टी डलवायें|
शहर कोतवाली के कैंट रोड़ पांचाल घाट निवासी श्रीपाल सिंह नें डीएम को प्रार्थना पत्र सौप कर शिकायत कर कहा कि भाजपा नेता रमेश राजपूत निवासी चाचूपुर उसकी 200 एयर भूमि पर जबरिया कब्जा किये हुए है| कई बार विवाद भी हो चुका है| एक बाद मारपीट हुई| लेकिन पुलिस नें एक पक्षीय कार्यवाही की| पिछले तहसील दिवस में भी वह शिकायत कर चुका है| भूमि उसकी होनें के बाद भी चकबंदी अधिकारी नरेन्द्र कनौजिया, कानून-गो सुरेश चन्द्र, लेखपाल प्रदीप कुमार उसे धमका रहें है| पीड़ित नें डीएम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ भाजपा नेता को भू-माफिया घोषित कर कार्यवाही की मांग की है| डीएम नें जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिये है|तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें पंहुची 5 का मौके पर समाधान हो सका| सीओ राजवीर सिंह,अमृतपुर थानाध्यक्ष जसवंत सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार, बीडीओ श्री प्रकाश उपाध्याय, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एबीएसए रमेश चंद्र आदि अधिकारी रहे|