युवक के गोली मारनें में बीज व्यापारी व उसके भाईयों सहित आठ फंसे

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक को गोली मारकर घायल करनें के मामले में पुलिस घायल के भाई की तहरीर पर आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधवपुर निवासी रोहन ने बीज व्यापारी अरविन्द, अशोक उर्फ गुड्डू, आशीष पुत्र सुभाष चन्द्र व गोलू पुत्र अरविन्द निवासी गढू की मडिया व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| रोहन नें आरोप लगाया की वह भाई के साथ गंगा नहानें गया था| उसी दौरान पहले से ही आरोपित मौजूद थे| वह जबरन उसके भाई सुमित को पकड़कर पानी में ले गये और विरोध करनें पर गोली मार दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी को दी है|