गंगा में दूसरे दिन मिला डूबे युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीते सोमवार को गंगा नहाने के दौरान डूबे युवक का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया| शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी 24 वर्षीय अवतार अपने बड़े भाई धनंजय के साथ ढाईघाट पर गंगा नहानें के लिए आया था| उसी दौरान दोनों डूबने लगे लेकिन मौके पर बड़े भाई धनंजय को सकुशल निकाल लिया गया था| जबकि अवतार का कोई भी पता नही चला| जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी देर शाम तक तलाश की लेकिन कही भी अवतार नही मिला| जिसके बाद मंगलवार को घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अवतार का शव गंगा में तैरता मिला| शव मिलते ही कोहराम मच गया| मृतक की माँ ईश्वरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक के पिता नें पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया की शव का   पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|