गंगा में लगायी आस्था, भक्ति और विश्वास की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य किया|  मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने घाट पर जल अर्पित कर पूजन किया तथा जरूरतमंदों में अनाज और वस्त्र दान किया।
सोमवाती अमावस्या पर शमसाबाद के ढाई घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी| इसके साथ ही शहर में पांचाल घाट, कमालगंज के श्रंगीरामपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ स्नान पूजन किया। परिवार ने गंगा स्नान कर घाट पर भगवान विष्णु का विधिवत पूजन अर्चन किया। भगवान सूर्य को जल अर्पित कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ से पुल पर जाम की स्थिति रही|  मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। पंडित सर्वेश शुक्ल ने बताया कि शिव पुराण में भी सोमवती अमावस्या का उल्लेख है। पुराण और उपनिषदों में बताया गया है कि सोमवार के दिन सूर्य और चंद्रमा एक साथ होकर जब अमावस्या का निर्माण करते हैं तो उस दिन समस्त पितरों का ध्यान पृथ्वी लोक पर होता है। उधर बसें कम होनें से रोडबेज बस अड्डे पर अधिक भीड़ नजर आयी| जानें वाले व लौटनें वाले यात्रियों का दबाब बस अड्डे पर रहा| जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रोडवेज बसें विलंब से पहुंच रही हैं।