थाना दिवस की शिकायतों का जल्द हो निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये|
डीएम-एसपी ने कोतवाली फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में आयोजित थाना दिवस में पंहुच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और जिम्मेदारों को जल्द से जल्द निस्तारण करनें के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने अधिकारीयों से कहा कि मौके पर जाकर खुद ही अधिकारी निस्तारण करें|
थाना नवाबगंज में तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने थाना दिवस में पहुंचकर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आई समस्याओं पर कार्यवाही की बात कही। आई शिकायतों में दो शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। थाना दिवस पर कुल 8 शिकायतें आई लेकिन मौके पर केबल दो शिकायत का निस्तारण हो सका। ज्यादातर शिकायते राजस्व संबंधित आयी| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया की कुल 8 शिकायते आई थी जिनमें 2 शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कराया गया|  शमसाबाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया की कुल 11 शिकायते प्राप्त हुई थी जिनमें 4 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अमृतपुर थाना समाधान दिवस में तहसीलदार संतोष कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ| जिसमे कुल 9 शिकायतें पंहुची| जिसमे से मौके पर केबल 2 का निस्तारण हो सका| थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे आदि रहे|