श्री शनि शिंगणापुर जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को श्री शनि शिंगणापुर जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में शनि भक्त शामिल हुए| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया|
शहर के कादरी गेट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में शाम पांच बजे छप्पन भोग और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| रात को महाआरती का आयोजन किया गया| शाम को ही शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर (पंडा बाग) से भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ | यात्रा चौक, नेहरु रोड़, लालगेट होते हुए वापस रत्नेश्वर महादेव मंदिर में समापन होगा| श्रद्धालुओं ने भगवान शनि का सरसों के तेल से अभिषेक किया| इस दौरान दुर्गेश अग्रवाल,  राहुल जैन, अजय द्विवेदी, संजू मिश्रा, रिंकू गुप्ता,अमन जैन,आकाश राठौर,हर्षित गुप्ता व अरुण गुप्ता आदि रहे|