मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगो के चेहरे खिले

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को पॉवर फाइनेन्स कारपोरेशन लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से एक सैकड़ा दिव्यांगो को मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल भेट की गयी| जिससे दिव्यांगो के चेहरे खिले नजर आये|
फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ पर स्थित राजकीय संकेत विद्यालय में मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के हाथों से दिव्यांगो को मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण कराया गया| सांसद ने कहा की दिव्यांगों की सेवा करना ईश्वरी कार्य है| जिन्हें मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल नही मिल सकी उन्हें आगे दिलायी जायेगी| डीएम संजय कुमार सिंह नें कहा कि सभी दिव्यांग मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल को हेलमेट पहनकर ही चलायें| जिससे उनकी यात्रा सुखद हो| कुल एक सैकड़ा दिव्यांगो जो 80 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग थे उन 100 दिव्यांगों को मोटर्राइज्ड ट्राई साइकिल दी गयी|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता,भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ट के प्रदेश सह-संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश बघेल ने भी विचार रखे| आशीष दुबे, गोपाल गुप्ता, विनोद वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नीरज सक्सेना, वरिष्ठ सहायक मुकेश अस्थाना, अंकुर दुबे आदि रहे| संचालन एल्मिको के प्रतिनिधि गणेश शुक्ला ने किया|