दीवार गिरानें के विवाद में फायर झोंका, एक गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) दीवार गिरानें के विवाद में महाभारत हो गयी| विवाद इतना बढ़ गया की दंबग ने गोली चला दी| पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर परोली निवासी चंद्रपाल दुबे उर्फ अजय ने बताया की शनिवार को गाँव के ही श्रीनारायण दुबे व उनके पुत्रों दीपक व मोहित उनकी दीवार गिरा रहे थे| जब मना किया तो आरोपी आक्रोशित हो गये और तमंचे से फायर कर दिया| गोली चद्रपाल के सिर से निकल गयी| आरोपी जान की धमकी देकर फरार हो गये| चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा नें बताया की आरोपी श्रीनारायण दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।