व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे सहित तीन जिला बदर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मैनपुरी की जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ीं है| जिलाधिकारी नें उनके भाई व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे को जिला बदर कर दिया है|
दरअसल बब्बन दुबे पर विगत दिनों गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी थी| उसी के तहत मोहम्मदाबाद के व्लाक प्रमुख अमित दुबे (बब्बन) पुत्र महेश चंद्र निवासी सहसापुर मोहम्मदाबाद को 6 माह के लिये जिला बदर किया है| इसके साथ ही थाना मेरापुर के नगलाबीरपल निवासी प्रवेश पुत्र नाहर सिंह व मेरापुर के नगला वीरवल निवासी पृथ्वी राज पुत्र नाहर सिंह को तीन-तीन माह के लिये जिला बदर किया है|