पूर्व सैनिक से नकदी लूट में दो को उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बैंक से रूपये निकाल कर निकले पूर्व सैनिक का झोला लूटकर बाइक सबार बदमाश फरार हो गये| पुलिस नें मामले में दो आरोपी को दबोच लिया है|
थाना मऊदरवाजा के जसमई चौराहा निवासी किशन लाल राजपूत पूर्व सैनिक हैं| उनकी सातनपुर आलू मंडी में आढत भी है| बीते 9 मई सोमवार को दोपहर 12:50 बजे उन्होंने एसबीआई फर्रुखाबाद से डेढ़ लाख रूपये अपने खाते से निकालकर झोले में रख लिये| वह झोला लेकर बैंक के बाहर आये| उसी दौरान बाइक सबार उसका झोला लूटकर बहाग गये थे| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में दो को  दबोच लिया है| दोनों थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे है| निरीक्षक एके सिंह ने बताया की अभी किसी की भी गिरफ्तारी नही की गयी| जाँच की जा रही है|