वृद्ध का शव घर में मिलने से हड़कंप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अकेले घर में रह रहे वृद्ध का शव घर में बरामद हुआ| पड़ोसियों ने बदबू आनें पर भीतर जाकर देखा तो वृद्ध की लाश पड़ी थी| मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| फिलहाल पुलिस को सूचना नही दी गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला साहिदा निवासी 70 वर्षीय अख्तर खां ने अपनी पुत्री सबीना की शादी कासगंज में की है| अख्तर उम्र के अंतिम पड़ाव में अकेले थे| वह मोहल्ला हाथा दाऊद खां में अपनी भांजी रहीसा बेगम के मकान में अकेले रहते थे| रहीसा की ससुराल कासगंज के पटियाली में है| रहीसा ने शहर में मकान खरीदा था| अख्तर के अकेले रहनें से आस-पास वाले लोग भोजन कराते थे| शनिवार को शाम मोहल्ले की एक युवती खाना देनें गयी तो पता चला की घर के भीतर से बदबू आ रही है| उसने भीतर जाकर देखा तो अख्तर का शव पड़ा था| शव खराब होनें लगा था| जिससे प्रतीत हो रहा था कि शव कुछ दिन पुराना है| फिलहाल पड़ोसियों ने मृतक की भांजी रहीसा और बेटी सबीना को इत्तिला कर दी है|  अभी पुलिस को सूचना नही दी है|