लकूला से मसेनी मार्ग पर चला बुलडोजर अभियान

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को लकूला व मसेनी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया| जेसीबी चलते ही गिहार समाज के लोग चीखपुकार करनें लगे| लेकिन बुलडोजर के कान नही थे|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लकूला तिराहे से आवास विकास जानें वाले मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया | बुलडोजर आया देख गिहार समाज के लोगों में हड़कप मच गया| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से काफी गुहार लगायी लेकिन उनकी झोपड़ी व मकान सरकारी भूमि पर बनाये गये थे| लिहाजा उन्हें हटाकर नाला खुदवा दिया गया| इसके बाद अधिकारी फिर लकूला से मसेनी जाने वाले मार्ग पर आ गये| उन्होंने सड़क के दोनों तरफ चिन्हाकन किया| जिसमे कई भवन अतिक्रमण की सीमा में आ गये| जिसमे चूना डाला गया| उन्हें तोड़ने की चेतावनी दी गयी| ईओ रविन्द कुमार आदि रहे|