हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्याय मूर्ति ने जिला एवं सत्र न्यायालय फतेहगढ़ का निरीक्षण किया|
न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने जिला जज शिव शंकर प्रसाद व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला न्यायालय फतेहगढ़ का निरीक्षण किया| वह बार एसोसिएशन ने पदाधिकारियों से मिले| न्यायालय का निरीक्षण करनें के बाद वह जिला जेल और केन्द्रीय कारागार भी जायेंगे| दोनों जेलों में उनके स्वागत को लेकर तैयारी जोरों पर हैं|