एसीएमओ को भी बीमार मिली स्वास्थ्य व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें अव्यवस्था का साम्राज्य मिला| उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में निरीक्षण को  पंहुचे एसीएमओ डॉ० दलवीर सिंह को प्रसब केंद्र पर गंदगी मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नारजगी व्यक्त की| मेले में उन्होंने दवाओं की जानकारी ली| उन्होंने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० गौरव के साथ प्रसब केंद्र देखा| जिसके फ्रिज में गंदगी मिली| प्रसब मेल पर खून के धब्बे मिले| कपड़े साफ नही थे| गड्डे फटे हुए थे| बेड पर चादरें नही थी| एएनएम ने एक प्राइवेट महिला को सहयोग के लिए रख रखा था| डॉ० गौरव से एएनएम की जानकारी ली| उन्होंने दो दिन में व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये|