टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| जिसमे संगठन की मजबूती पर बल दिया गया|
शहर के बजरिया स्थित एक गेट्स हाउस में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जिसमे नौ सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल,कमलेंद्र सिंह कुशवाहा,महासचिव रामजी बाजपेयी,सचिव संजीव कुमार वर्मा, दलपत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एडिटर आशीष गुप्ता, पुस्तकालयाध्यक्ष अविनाश दुबे को अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व चेयरमैन एवं  सदस्य बार कौंसिल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन बार कौंसिल ने कहा कि जिस दिन अधिवक्ता अपने न्याय दिलाने की जीविभिष्का से विमुख हो जायेगा। उसी दिन से देश में अराजकता उत्पन्न हो जायेगा। बार कौंसिल ही वह संस्था है जहा पर जजों के निर्णयों को जज करने का कार्य किया जाता है। अधिवक्ता अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध जनता को न्याय दिलाने का कार्य करे।
विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेट जीएसटी विमल कुमार राय ने कहा कि आज जीएसटी का कलेक्शन एक लाख करोड़ के पार कर गया है| इसमें अधिवक्ताओं का योगदान सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ सिंह गहलौत ने जीएसटी में हो रही समस्या पर अधिवक्ताओं ब व्यापारियों का आव्हान किया कि कानून में कमियों में सुधार हेतु सुधार करना होगा। कार्यक्रम में प्रांतीय कोआर्डिनेटर अरुण कुमार मिश्रा,कन्नौज अध्यक्ष पोषक पाठक,मैनपुरी अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,प्रांतीय सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ मैनपुरी ,शिकोहावाद अशोक बाबू अग्रवाल, अन्य जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।फतेहगढ़ के डिप्टी कमिश्नर राम सिंह, विजय त्रिपाठी मौजूद रहे ।पूर्व जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ,एस डी कुशवाहा, रामप्रकाश त्रिपाठी चुनाव अधिकारी, सतीश दीक्षित को सम्मानित किया गया। डाक्टर केएम द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, सदर तहसील अध्यक्ष अतर सिंह कटियार,संजय गर्ग,सुरेंद्र अग्रवाल आदि रहे। संचालन महासचिव रामजी बाजपेयी ने किया। कवियत्री प्रीति तिवारी,गरिमा पांडे, स्मृति , वैभव सोमवंशी ने कविता पाठ किया।