पूर्व सैनिक की पत्नी के शव में मिले जहर के लक्षण, बिसरा सुरक्षित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर से दूध लेनें की कहकर निकली पूर्व सैनिक की पत्नी गंभीर हालत में रेलवे स्टेशन पर गंभीर हालत में मिली| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद एटा के जैथरा बठियाना निवासी राजपूत सिंह बीते 2007 में सेना से सेवानिवृत हुये थे| वर्तमान में वह कानपुर में डिफेन्स सिक्योरिटी में कार्य कर रहें है| उनकी पत्नी 45 वर्षीय वरुणा देवी गुरुवार सुबह दूध लेनें के लिए निकली थी| लेकिन घर नही पंहुची| दोपहर को वह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के निकट वह गंभीर हालत में थी| तभी एक राहगीर ने उनके परिजन को फोन पर सूचना दी| वहीं वरुणा देवी को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| जीआरपी के दारोगा अशोक कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| मृतका के पुत्र अनूप, अंकित आदि भी आ गये | शव का पोस्टमार्टम डॉ० अतुल अग्रवाल ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के शव में जहर होंने  के लक्षण मिले है| जिसकी पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है|