कार्यालय से गायब डीपीआरओ सहित कई पर कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्य कार्यालयों का सीडीओ एम अरुन्मोली ने आकस्मिक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें डीपीआरओ सहित कई कर्मचारी व अधिकारी गायब मिले| जिसमे डीपीआरओ सहित कई के वेतन रोंक दिये गये है|
शनिवार अचानक सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय का का निरीक्षण किया| जिसमे प्रधान सहायक सूर्य नारायण त्रिपाठी व वरिष्ठ सहायक दीपिका त्रिपाठी अवकाश पर मिलीं| अशुलेखक अनुपस्थित मिले| उनके पिता की बरसी होनें की जानकारी दी गयी| आईजीआरएस में शिकायतें अंकित नही मिली| वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार कोई संतोष जनक उत्तर सीडीओ को नही दे सके| आईजीआरएस रिपोर्ट का प्रतिदिन अवलोकन करने के निर्देश डीडीओ को दिये|
इसके बाद सीडीओ ने जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) विनय कुमार सिंह गायब मिलें | सीडीओ ने उनका वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोंक दिया| बीते 1 अप्रैल से पत्रवाहक मुन्नी देवी व  सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयंत सिंह अनुपस्थित मिले | जिनको नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश डीपीआरओ को दिये|
स्टाफ स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय ग्रामीण की उपस्थित पंजिका में जिला समन्वयक सुधीर श्रीवास्तव, डीपीएम विजय पाल, जिला समन्वयक नितेंद्र पटेल अनुपस्थित मिले| लेखाकार सतीश कुमार ने बताया की सभी वार रूम में हैं|
सफाई कर्मियों की सीडीओ को नही दिखायी
पटल सहायक इशरत से सफाई कर्मियों की तैंनाती की सूची व रोस्टर दिखानें के निर्देश सीडीओ ने दिये| लेकिन वह सूची व रोस्टर नही दिखा सकीं| जिससे पटल सहायक से जबाब तलब किया गया है| साथ ही सफाई कर्मियों की सूची व रोस्टर उन्होंने तलब किया है|
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण भी सीडीओ ने किया| जिसमे डीपीओ भारत प्रसाद गायब मिले| फोन पर बताया की वह कम्पिल क्षेत्र में भ्रमण पर हैं| राजीव कुमार पत्रवाहक अनुपस्थित मिले| राजीव कुमार का एक दिन का वेतन रोंकनें के आदेश दिये| अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी अनुपस्थित मिले| जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया| जिसमे जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह गायब मिले| लेकिन कुछ समय बाद उपस्थित हो गये|
वरि0सहायक मिले अनुपस्थित 
उप जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड एवं अधिशाषी अभियन्ता विद्युत नगरीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिशाषी अधिकारी लोक निर्माण कार्यालय के निरीक्षण में आशीष पाल वरि0सहायक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान मूवमेन्ट रजिस्टर नहीं पाया गया । मूवमेन्ट रजिस्टर बनाने के निर्देश दिये। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत ​नगरीय कार्यालय के निरीक्षण में गन्दगी पायी गई| बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये गये।