दगा दे गयी दमकल: चूल्हे की चिंगारी से 21 परिवारों की गृहस्थी राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल)बीती रात अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से 21 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी| दमकल की गाड़ी का तेल खत्म हो जाने से वह गाँव के किनारे ही खड़ी रही| जिससे सभी झोपडी पूरी तरह जल गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंतपुरा निवासी ध्यान पाल के घर अचानक बीती रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी| जिससे कश्मीर सिंह,सत्यपाल, पप्पू,नारायण देवी,पोथीराम,सर्वेश,रूम सिंह,शिवपाल,जगपाल,राम सिंह,रुकुम पाल,उपनेस,लालसिंह,बर्फी देवी,रामदास,अमरपाल,महावीर ,तस्वीर,जोगेंद्र के घरों की गृहस्थी खाक हो गई| ध्यान पाल की गाय की जलकर मौत हो गयी| लाल सिंह की गाय,पोथी राम की भैंस जलकर गंभीर घायल हो गयी| रूम सिंह,लाल सिंह,राम सिंह का लाखों का जेवर जलकर नष्ट हो गया| किसी प्रकार से आग पर काबू पाया| दमकल गाड़ी को फोन किया गया| दमकल गाड़ी गांव के किनारे पहुंचते ही गाड़ी में डीजल खत्म हो गया| जिसकी वजह से रात में दमकल गाड़ी का कोई उपयोग नहीं हो पाया|
कानून गो मुरारी लाल ने घटना का निरीक्षण किया| सुबह पीड़ित लोगों को राशन सामग्री 15 किलो चावल,15 किलो गेहूं की व्यवस्था कोटेदार से करायी गयी| जिला पंचायत सदस्य किशनपाल यादव ने सभी पीड़ित परिवारों को कंबल वितरण किये| इस दौरान प्रधान बलवीर सिंह,प्रधान अवधेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे|