डबल बेड के लिए दूल्हे राजा का फेरे से इंकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) दूल्हे राजा बारात लेकर पंहुचे तो उन्हें पता चला की दहेज में उन्हें डबल बेड नही मिल रहा| फिर क्या था दूल्हे राजा बेड ना मिलने पर गुस्से से फैल गये और शादी से इंकार कर दिया| फिर क्या वही हुआ तो फिल्मो की तरफ पुलिस की एंट्री और शादी सम्पन्न|
थाना अमृतपुर के करनपुर घाट में बीती रात मदन पाल की पुत्री की बारात जनपद एटा के पारा से आयी थी| दूल्हा उपेंद्र पुत्र राधेश्याम बारात लेकर पंहुचे तो उन्हें पता चला की दहेज में ससुर जी बेड तो दे ही नही रहे| इतनी जानकारी होनें पर दूल्हे राजा फैल गये| उन्होंने फेरे लेनें से इंकार कर दिया| बधू के पितामदन लाल ने बताया की तय रकम के हिसाब से तिलक में दो लाख और पल्सर बाइक दे दी | अब यह डबल बैड अतिरिक्त मांग रहे हैं| विवाद बढ़ा तो पुलिस की एंट्री हुई| दारोगा हल्का इंचार्ज सुरजीत मौके पर पंहुचे| उन्होंने पुलिस की बात भी नही मानी| दूल्हे राजा बेड पर लेटे बिना बननें वाले ही नही थे| फिर क्या था पुलिस ने उनकी बारात चढ़ा दी| जिसके बाद दूल्हे राजा नें फेरे लिये और अपने जीवन साथी के साथ बारात लेकर घर लौटे|