दहेज हत्या में पति सहित पांच पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दहेज में कार ना मिलने से खफा ससुरालियों ने फांसी पर विवाहिता को लटका दिया| मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या पर अभियोग पंजीकृत किया है|
थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती का विवाह 2017 में सुरदीन पुत्र रामशंकर निवासी अभयपुर नगरिया ताजपुर से तय की थी| विवाह में 18 लाख रूपये भी खर्च किये थे| शादी के बाद दान-दहेज से ससुराली संतुष्ट नही थे| वह चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे| कई बार पंचायत होनें के बाद वह नही मानें| 25 अप्रैल 2022 को आरोपितों ने फांसी लगाकर मौत की नींद सुला दिया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुरदीन, ससुर रामशंकर, सास, सचिन देवर, खुशबू ननद के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया है|