चौधरी नें अंग्रेजी शासन में किसानों की कराई थी कर्जमाफी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें सपा नें याद कर उसके जीवन पर प्रकाश डाला| इस दौरान सपाईयों नें कहा की चौधरी नें ही अंग्रेजो से किसानों की कर्ज माफ़ी करायी थी| वह किसान नेता के रूप में आज भी लोगों के जहन में है|
नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की 117 वीं जयंती के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जिसमे सपाईयों नें उनके चित्र पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही सपा नें उनके जीवन पर भी विचार व्यक्त किये|
निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन काल सड़क से सदन तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। देश व प्रदेश में वर्तमान राजनैतिक परिवेश में स्वर्गीय चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलकर ही देश में एकता, अखंडता और भाईचारा कायम रखा जा सकता है।
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि, वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों ने देश में भय का माहौल बना रखा है, हमें अपने बुजुर्गों के आदर्श और सिद्धांतों को अपनाते हुए देश व समाज में भाईचारा को कायम रखना है। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता चौधरी चरण सिंह नें ही 1937 में जब देश में अंतरिम सरकार बनी थी तब वह भी विधायक बने थे. सरकार में रहते हुए उन्होंने 1939 में कर्जमाफी विधेयक पास करवाया था| वह पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से किसानों की कर्जमाफी करवाई थी|
इस दौरान मुजिबुल हसन, मतीन खान, जीतू यादव, प्रशांत यादव, सलमान खान, बंटी यादव, शिव शंकर शर्मा, नितिन यादव, प्रवीण यादव, आदेश शर्मा आदि रहे।