बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन खेत पर जा रहे वृद्ध ग्रामीण को बाइक सबार ने कुचल दिया था| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| बीती देर रात वृद्ध ने दम तोड़ दिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कनऊ पट्टी निवासी 75 वर्षीय बलिस्टर सिंह बीती शुक्रवार की शाम खेतों की तरफ पैदल जा रहे थे| उसी दौरान किसी अज्ञात बाइक सबार ने वृद्ध को टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| बीती देर रात लगभग 3:25 बजे उनकी मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक के तीन पुत्र हैं| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|