बारात से भरी कार से बस की भिंडत, दूल्हे के चाचा की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर/संवाददाता) बारात से लौट रही बारातियों से भरी कार की तेज रफ्तार डग्गामार बस से भिंडत हो गयी| जिसमे चार कार सबार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ घायल दूल्हे के चाचा की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के बबुआरा गढिया पचदेवरा निवासी 24 वर्षीय रजनीश पुत्र वीर पाल के भतीजे अभिषेक की बारात थाना राजेपुर के मानकपुर दहेलिया में आयी थी| सुबह बारात बापस लौट रही थी| उसी दौरान थाना राजेपुर के उजरामऊ के निकट एक प्राइवेट बस की कार से भिडंत हो गयी| जिससे कार के परखच्चे उड़ गये| कार सबार 30 वर्षीय सुशील पुत्र उदयपाल, सर्वेश पुत्र जगदेश्वर सिंह, 24 वर्षीय रजनेश कुमार पुत्र वीरपाल, मऊ खिलौना जसमई बेहटा हरदोई निवासी 26 वर्षीय संजय कुमार पुत्र मेवाराम, 22 वर्षीय रोहित पुत्र भीकम सिंह  निवासी अल्लागंज शाहजहाँपुर बुरी तरह घायल हो गये| पाँचों घायलों को लोहिया अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया| जहाँ चिकित्सक नें गंभीर रूप से घायल रजनीश को मृत घोषित कर दिया| मृतक दूल्हा अभिषेक का चाचा था| मृतक की माँ सुशीला आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने कार और बस को कब्जे में ले लिया| थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|