आईपीएल सट्टे को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में आईपीएल का सट्टा अपने सबाब पर है| मोटी कमाई की आस में इस अबैध कारोबार का रूप बड़ा होता चला जा रहा है| पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख के बाद आखिर पुलिस व एसओजी सक्रिय हुई और उन्होंने दबिशें देकर कई को उठाया है|
दरअसल शहर में लगातार आईपीएल का सट्टा जोर पकड़ रहा है| लिहाजा पुलिस अधिकारियों के पास इसकी शिकायतें भी आ रहीं थी| जिस पर शिकंजा करनें के लिए  एसओजी टीम व पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर दबिश दी| जिसमें पुलिस ने कई को दबोच लिया है| पता चला है की आवास विकास के एक बीमा कम्पनी के मैनेजर के साथ को पकड़ा है| भीमकमपुर, मनिहारी में भी दबिश दी| बढ़पुर से भी एक युवक को उठानें की सूचना है| एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने बताया की दबिश दी गयी थी| कुछ लोगों को पकड़ा है| जाँच चल रही है|