दायित्व ग्रहण में की गयी संगठन की सराहना

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के कार्यों की सराहना की गयी| इसके साथ ही सभी सदस्यों को संगठन और समाज के प्रति उनके कर्तव्य बोध कराया|
शहर के कादरी गेट स्थित एक हॉउस में आयोजित भारत विकास परिषद के दायित्व  ग्रहण समारोह में डीएफओ पीके उपाध्यय आदि ने दीप प्रज्वलित कर व विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया| इसके साथ ही परिषद के अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, वित्त सचिव अमित शर्मा सहित सभी सदस्यों को शपथ अधिकारी विवेक कुलश्रेठ ने शपथ ग्रहण करायी| डीएफओ ने कहा की संगठन कहा की संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है| वहीं विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिपाठी, जिला समन्वयक रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किये| नौनिहालों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये| अभिषेक श्रीवास्तव ने संगठन का परीचय दिया| संचालन आलोक रायजादा ने किया|गौरव मिश्रा, सौरभ गुप्ता, देव कुमार, रविन्द्र शुक्ला, पंकज सक्सेना, आलोक सक्सेना, सुनील सक्सेना, अभिजीत राजपूत, कृष्ण कुमार दुबे आदि रहे|