भाजपा का उद्देश्य केबल कार्यकर्ता निर्माण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीजेपी पूर्व मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई| जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय माईक्रो डोनेशन अभियान के लिए पदाधिकारियों को अवगत कराया गया|
नगर के एक गेट्स हॉउस में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अरुण पाठक ने पदाधिकारियों को अवगत कराया जिसमे उन्होंने कहा की भाजपा समाज की भाजपा समाज में कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया में लगी एक मात्र राजनैतिक पार्टी है| जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता निर्माण का है| जिसको लेकर पार्टी समय-समय पर कार्यक्रमों को चलाती है| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता इस मंडल के सभी ऊर्जावान पदाधिकारी मेहनत करके परिणाम अपने अनिरूप लाते है| कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की| जिला महामंत्री डीएस राठौर, मंडल प्रभारी अभिषेक त्रिवेदी, रामआसरे दिवाकर, नरेंद्र आर्य, गुंजन अग्निहोत्री, सोनी शुक्ला, जय वाल्मीकि, ओमू दुबे, विनोद अग्निहोत्री, ब्रह्मानन्द शर्मा आदि  रहे|