नाबालिक ने साथियों के साथ मिल घोटा था दादी का गला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग 5 दिन पूर्व वृद्ध महिला गायत्री का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया था| घटना को अंजाम देनें के बाद आरोपियों ने पहचानें जानें के भय से गला घोट दिया था| जेएनआई ने भी मृतका के करीबियों पर ही शक जाहिर किया था| शनिवार को मृतका के परिवारी तीन नाबलिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| जबकि मुख्य आरोपी मृतका का नाती फरार है|
11 अप्रैल की रात शहर कोतवाली के नगला कलार निवासी वृद्ध 60 वर्षीय गायत्री की उनके घर के भीतर ही गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था| लेकिन लगातार पुलिस की शक सुई भी करीबियों पर अटकी थी| लिहाजा मृतका के पुत्र राजवीर से भी पुलिस नें कड़ी पूंछतांछ की| लेकिन कुछ हासिल ना होनें पर छोड़ दिया| बीती रात पुलिस ने घटना को अंजाम देनें के मामले में तीन नाबलिकों को दबोच लिया| जबकि एक नाबालिक मृतका का नाती फरार है|
मुकदमा वापस लेनें का दबाब बनाने पर फंसे आरोपी
दरअसल मृतका के पति अनोखे लाल वर्मा नें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था | पुलिस लगातार पूरे प्रकरण पर नजर बनाये हुए थी| लिहाजा आरोपी पक्ष के लोग मुकदमा वापस करने का दबाब बनाने लगे| जब यह जानकारी पुलिस को हुई तो उन्हों तीनो बाल अपराधियों को पकड़ लिया| जबकि मृतका का एक नाती फरार है| पुलिस नें लूटे हुए दो खडुवा बरामद कर लिये|   आईटीआई चौकी इंचार्ज विद्या शंकर आर्य ने जेएनआई को बताया की एक बाल आरोपी फरार है| उसे गिरफ्तार करनें का प्रयास चल रहा है| तीन को गिरफ्तार किया गया है|