रोड़बेज ने रौंदा, लापरवाही ने ली पति-पत्नी व बेटी की जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नगर संवाददाता) बाइक पर सबार होकर जा रहे रहे दम्पति और उनकी मासूम बेटा-बेटी को तेज रफ्तार रोडबेज ने कुचल दिया| जिससे चारों गंभीर रूप से घायल  हो गये| लेकिन रास्ते में हुई लापरवाही ने तीनों की जान चली गयी|
जनपद मैंनपुरी के मकियानी विनायकपुर कुर्रा जरवन निवासी 34 वर्षीय बलराम सिंह पुत्र विजयपाल सिंह उर्फ पंजाब सिंह अपनी पत्नी वन्दना, 4 वर्षीय पुत्री मोहिनी व 2 वर्षीय कार्तिक के साथ हरदोई के महरेपुर अपनी ससुराल से घर लौट रहा था| सभी बाइक पर सबार था| कोतवाली मोहम्मदाबाद के इटावा-बरेली हाई-वे पर मदनपुर के निकट रोड़बेज ने चारों को कुचल दिया| जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी| सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पंहुचे और सभी घायलों को कोतवाली की सरकारी जीप में डालकर सीएचसी ला रहे थे| जब जीप मदनपुर पंहुची तो वह खराब हो गयी| उधर घायल जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे थे| तकरीबन आधा घंटे वह जीप में ही पड़े-पड़े तड़पते रहे| पुलिस किसी अन्य वाहन की व्यवस्था नही कर पायी| आधा घंटा बाद सभी को टैम्पो से लादकर सीएचसी भेजा गया| सीएचसी पर वन्दना और उसकी पुत्री मोहनी को मृत घोषित कर दिया| वहीं घायल बलराम को लोहिया भेजने के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी गयी| सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पंहुची और तब घायल बलराम को लोहिया अस्पताल लेकर आयी| लोहिया में बलराम को मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस छानबीन कर रही है |