चोरी की 17 बाइकों सहित दो शातिर गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) एसओजी और थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी| पुलिस ने चोरी की 17 बाइकें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय के लिए चालान किया| न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया|
एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने थाना कंपिल पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बूढी गंगा पुल पर चोरी की एक बाइक के साथ  आरोपी उपेन्द्र शाक्य पुत्र तेजराम निवासी  रौकरी कम्पिल,  अमित पुत्र हरिपाल सिबारा मुकुट कम्पिल को गिरफ्तार किया| पुलिस ने उपेन्द्र की निशानदेही पर 16 बाइकें बरामद हुईं| जिन्हें आरोपियों  ने फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं से चोरी की थी| अमित और उपेन्द्र ने पुलिस को बताया की  उनका एक साथी सुरेन्द्र सिंह उर्फ रवेन्द्र सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी अल्हेपुर कासगंज  भी उनके साथ बाइक चोरियों में शामिल था|
कम्पिल थानें में सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया की दोनों आरोपियों को चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किया गया| उनका न्यायालय के लिए चालान किया गया| जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया|