नलकूप का ट्रांसफार्मर गायब, पुलिस को करंट लगा गये चोर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवादाता) नलकूप के लिए लगे ट्रांसफार्मर को बीती रात चोरों ने साफ कर दिया| मजे की बात है की जिस समय ट्रांसफार्मर चोरी हुआ उस समय सप्लाई भी बाधित रही| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी राममूर्ति सिंह गंगवार का हजियापुर मंझना मुख्य मार्ग पर ट्यूबबेल लगा हुआ है। बीती रात वाहन से आये चोर पोल पर लगे ट्रांसफार्मर को चुरा ले गए। सुबह जब राममूर्ति सिंह खेतों की तरफ गए तो उन्होंने पोल से ट्रांसफार्मर गायब देखा। थाना क्षेत्रों में कई एक ट्यूबबेलो के स्टार्टर चोर खोल ले गए थे। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। मजे की बात यह पता चली की जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस समय सप्लाई बाधित रही| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है| अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।