ट्रेन से कटी गायें, भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद दफन हुए शव

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात तकरीबन आधा दर्जन गायें ट्रेन की चपेट में आनें से कट गयी थी| सुबह उनके क्षत-बिक्षत शव रेलवे लाइन के आसपास पड़े थे| बाद में भाजपा नेता के हस्तक्षेप करनें के बाद उनके शवों को दफन कराया गया|
विकास खंड के ग्राम शेखपुर गुमटी के निकट बीती रात तकरीबन 6 गायें कट गयी थी| जिनके शव सड़क किनारे पड़े मिले| जिनको ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा गायों को खुले में ही मजदूरों से खड्ड में डलवा दी गयी थी | जिसे कुत्ते नोच रहे थे| जिनकी सूचना पर भाजपा के फतेहगढ़ मंडल महामंत्री शिवम दुबे को मिली| जिस पर भाजपा मंडल महामंत्री नें ग्राम सचिव से बात की | लेकिन ग्राम सचिब नें रुखा जबाब दिया की इसी तरह से करा पायेंगे| नही तो आप खुद कर लो|  जिसके बाद शिवम दुबे नें जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसडीएमसंजय सिंह को अवगत कराया| जिसके बाद जिम्मेदार हरकत में आये और गायों के शवों को दफन कराया गया|