भाजयुमो नेता को गोली मारनें में पूर्व प्रधान पति गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते चार दिन पूर्व भाजयुमो नेता को गोली मारकर घायल करनें में पूर्व प्रधान के पति को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है|
थाना क्षेत्र के पुलिस थाना के निकट रहनें वाले भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता का पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेंद्र सिंह यादव से भूमि विवाद चलता है| लिहाजा बुधवार रात इसी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया था| जिसमे भाजयुमो नेता आकाश के चेहरे पर गोली लगी थी| वही आकाश के पक्ष से ही किशन पाल व रविद्र सिंह के भी चोट आयी थी| संघर्ष में पूर्व प्रधान द्रोपा देवी भी चुटहिल हो गयी थी| पुलिस ने घटना वाली रात ही पूर्व प्रधान के पति सुरेन्द्र सिंह को पकड़ लिया था| शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र की गिरफ्तारी नवाबगंज अचरा मार्ग से गांव कछपुरा जाने वाली मोड़ से दिखायी है| उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किये है | उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया|