दो जिलों के सीमा विवाद में चार घंटे पड़ा रहा महिला का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होनें की सूचना पर दो जिलों की पुलिस और राजस्व टीमें सीमा विवाद में उलझीं रहीं | इस बाद पर कसमकस चलती रही की आखिर महिला की लाश किस जनपद की सीमा में है| घंटो तक महिला की लाश को कफन तक नसीब नही हुआ| कई घंटे चली नापजोक के बाद आखिर लाश जनपद फर्रुखाबाद की सीमा में ही पायी गयी| जिसके बाद उसके शव को पुलिस नें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
दरअसल कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर काली नदी बहती है| दोपहर लगभग एक बजे पुलिस को सूचना मिली की एक महिला की लाश नदी में है| जिस पर पुलिस जब देखनें पंहुची तो मौके पर कुछ भी नजर नही आया| वहीं कुछ घंटे बाद दोपहर लगभग 3 बजे फिर पुलिस को महिला का शव पड़ा होनें की सूचना मिली| पुलिस ने मौके पर पंहुची तो महिला का शव नदी में पड़ा था|
कोतवाल मोहम्मदाबाद दिलीप कुमार बिंद व बेबर थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा में सीमा विवाद शुरूहो गया| बात ना बनने पर जनपद फर्रुखाबाद की तरफ से लेखपाल सौरभ पाण्डेय व बेबर की तरफ से लेखपाल उमेश चन्द्र आ गये| जिसकें बाद अपनी अपनी जरीब और नक्शे की मदद से सीमा विवाद सुलझानें का प्रयास हुआ| बाद में महिला की लाश मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ही पड़ी निकली| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| महिला काला पेटीकोट, लाल व्लाउज पहने थी| उसकी शिनाख्त के लिए मैनपुरी से कुछ लोगपंहुचे और शव के शिनाख्त का प्रयास किया|
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया की अभी शव की शिनाख्त नही हुई है|  जाँच की जा रही है|