भाजपा नेता के गोली मारनें में पूर्व प्रधान सहित 9 पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात भूमि विवाद की रंजिश में भाजयुमो अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान  सहित 9 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
नवाबगंज थाने के समीप निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता का ग्राम नगला दुली निवासी पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेन्द्र सिंह यादव से भूमि विवाद चल रहा है| लिहाजा इसी भूमि विवाद में बीती रात भाजयुमों अध्यक्ष व पूर्व प्रधान और उनके पति के साथ संघर्ष हो गया| ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट में आकाश गुप्ता के चेहरे पर गोली लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये| भाजयुमो अध्यक्ष आकाश गुप्ता के पिता महेश चंद्र गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान द्रोपा देवी, उनके पति सुरेंद्र सिंह यादव, गुड्डू यादव,अरविद सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, और तीन-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति को भी हिरासत में ले लिया| पूर्व प्रधान द्रोपा देवी की सास ऊषा देवी पत्नी छविनाथ यादव द्वारा भी पुलिस को तहरीर दी| लेकिन पुलिस नें कार्यवाही नही की|
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि भाजपा नेता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जबकि पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है|