भाजपा नेता के साथ होटल पर मारपीट कर सिर फोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस चौकी के सामने भाजपा नेता के होटल पर संघर्ष हो गया| जिसके चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई| जिसमे भाजपा नेता के भी गंभीर चोट आयीं| पुलिस ने मौके से तीन को हिरासत में ले लिया|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज चौकी के लगभग सामने भाजपा नेता गौरव कटियार का होटल है| गौरव का आरोप है की शनिवार शाम लगभग 7 बजे उनके होटल पर अनिल गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता, मनोज, विनय, रामदास आदि निवासी भोलेपुर एक ठेली वाले से रंगदारी लेते है| जब गौरव नें विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गये| होटल का सामान सड़क पर फेंक दिया और तमंचे की बट से सिर पर हमला किया| जिससे नाक पर गंभीर चोट आयी| मारपीट के दौरान लेखपाल ने अपनी रिबल्वर निकालकर तान दी| वहीं पुलिस ने मौके पर आकर तीन को पकड़ा है |सूचना मिलने पर मंडल महमंत्री शिवम दुबे, भाजपा नेता गुंजन अग्निहोत्री, दीपक दुबे आदि आ गये| उन्होंने पुलिस चौकी जाकर पुलिस से वार्ता की |
फतेहगढ़ कोतवाल जेपी पाल ने बताया की रंगदारी का विवाद नही है| दुकान को लेकर विवाद हुआ था| मारपीट हुई| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आनें पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|