पत्नी के मायके जानें से खफा युवक ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पत्नी के मायके जानें से खफा युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र प्रवेश श्रीवास्तव का विवाह 24 मार्च 2021 में अपने मामा की पुत्री रूबी के साथ हुआ था| अंकित बेरोजगार था| वह मजदूरी करता था, कभी-कभी मजदूरी ना मिलने पर परिवार मे कलह होती रहती थी| गुरुवार को सुबह पति-पत्नी में आपस में विवाद हो गया|  विवाद अधिक बढ़ा तो उसकी पत्नी रूबी ने अपने मायके फोन करके अपनी मां को बुलाया और अपने मां के साथ सुबह ही अपने मायके चली गयी| जिससे खफा अंकित ने घर के कमरे में गेट बंद करके फांसी लगा ली| अंकित के पिता रंगाई-पुताई का कार्य करते हैं|  पूरी घटना की जानकारी जब  मृतक की पत्नी रूबी को फोन पर स्थानीय लोगों ने दी तो उसकी पत्नी रूबी रोते हुए 2 घंटे बाद बाद मौके पर रोते हुए पंहुची|  मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे फांसी से उतारा गया, पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस मौके पर 2 घंटे बाद पहुंची और छानबीन की|