पुलिस के गले नही उतर रही बंधक बनाकर लूट की कहानी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मायके में रह रही पत्नी के ससुराल आनें से मना करनें से खफा युवक ने खुद को बंधक बनाकर लूट की घटना होंनें की बात कही| जिससे सनसनी फैल गयी| पुलिस ने बंधे मिले युवक को उपचार के लिए सीएचसी से लोहिया अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरी सारंगपुर निवासी अशोक पुत्र जनडैल को ग्रामीणों ने फखरपुर पुल के पास पड़ा देखा| उसके हाथ-पैर बंधे थे| जिस पर ग्रामीणों ने प्रधान शिव दत्त तिवारी को सूचना दी| प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष सुनील परिहार मौके पर आ गये| उन्होंने प्रारम्भिक पड़ताल के बाद अशोक को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| अशोक ने बताया कि वह अपनी ससुराल भरखा गया था| वहीं से वापस आ रहा था उसी दौरान फखरपुर पुल के पास उसे कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया और उसके पास से 900 रूपये लूट लिए और उसके हाथ-पैर बांधकर फेंक कर चले गये| अशोक के पिता जनडैल सिंह ने बताया कि बेटे अशोक की बीते 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी| लेंकिन विगत 2 माह पूर्व पुत्रबधू अपने मायके चली गयी और वह घर आनें से इंकार कर रही है| जिसे बुलानें अशोक अपनी ससुराल गया था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक पत्नी को मनानें के लिए 1800 रूपये कीमत की साड़ी उसके लिए लेकर आया था, साड़ी को लेकर पत्नी के मायके गया लेकिन उसकी पत्नी आनें को राजी नही हुई| जिसके चलते अशोक और उसके ससुर में मारपीट हुई थी| ससुराल से घर आते वक्त उसने अपने साथ बंधक बनाकर लूट की घटना होनें की बात कही| पुलिस ने जाँच की तो मामला फर्जी पाया गया| था| थानाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि घटना पूरी तरह संदिग्ध है| जाँच की जा रही है|