पुलिस उत्पीड़न से खफा महिला नें पी डाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मारपीट के विवाद में  मुकदमा दर्ज होनें के बाद पुलिस द्वारा लगातार प्रताड़ित करनें का आरोप लगा महिल ने डाई पी ली| हालत गंभीर होनें पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सराय मेदा निवासी नेहा देवी पत्नी रामदीप नें शनिवार को डाई-पी ली| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| हालत गंभीर होनें पर उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया| नेहा देवी ने बताया कि पड़ोस के लोगों के साथ मारपीट बीते 1 मार्च को हुई थी| जिसमे रिपोर्ट दर्ज की गयी| लेकिन पुलिस ने उसकी बात नही सुनी| पुलिस रात दिन परेशान कर रही है| घर पर आकर पुलिस अनावश्यक गाली-गलौज करते है| जिससे परेशान होकर उसने डाई पी ली| थानाध्यक्ष अमर पाल नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| पता किया जा रहा है कि कौन पुलिस कर्मी गये थे|