जिले की चारों सीटे भगवा, 2017 व 2022 में क्या है अंतर

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की चारो विधान सभा सीटों पर भगवा रंग चढ़ गया| समर्थको ने उत्साह और उमंग से गुलाल से वातवरण को सुगन्धित कर दिया| हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था| चुनावी आकड़ों में सपा की साइकिल बुरी तरह पंचर हुई| देखें भाजपा के विजयी चारों प्रत्याशियों में जीत का क्या अंतर 2017 के चुनाव में रहा|
बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर को कुल 99979 मत मिले| जबकि सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी को 72521 मत मिले| बसपा के आलोक वर्मा को 15714 मत मिले| जबकि कांग्रेस की अर्चना राठौर को 2,053 मत मिले| बीजेपी प्रत्याशी 27,458 मतों से जीते| वही 2017 के चुनाव में भोजपुर में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर को 93673 वोट पाकर विधायक बने थे । उन्होंने निवर्तमान सपा विधायक के पुत्र सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी को 34877 वोटों से हराया।
कायमगंज से बीजेपी व अपना दल गठबंधन प्रत्याशी सुरभि गंगवार को 114364 मत मिले| जबकि सपा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर को 95812 मत मिले| बसपा के दुर्गा प्रसाद 18377 मत मिले| जबकि कांग्रेस की शकुंतला को 2231 मिले| कायमगंज से सुरभि गंगवार 18,552 मतों से विजयी 2017 के चुनाव में कायमगंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह खटिक ने 116304 वोट पाकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की थी। उन्होंने उस समय सपा प्रत्याशी रही डॉ. सुरभि को 36525 वोटों से पराजित किया
27 वें चरण की मतगणना में अमृतपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य को कुल 98583 मत मिले|जबकि सपा के जितेन्द्र यादव को 53674 मत मिले| बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य 44909 से जीते| जबकि 2017 के चुनाव में  अमृतपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार शाक्य ने 93502 वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव को 40507 वोटों से हराया।
गुरुवार को हुई मतगणना में मेजर सुनील दत्तद्विवेदी को  11095० मत मिले| जबकि सपा की सुमन मौर्य 72155 मतों पर सिमट गयीं| मेजर 38795 मतों से चुनाव जीते|
जबकि 2017 के चुनाव में  मेजर सुनील दत्त द्विवेदी- भाजपा को 93,626 मत मिले थे और वह विधायक बने थे| उन्होंने बसपा के मो. उमर खां को चुनाव हराया था| उमर को  48,199 मत मिले थे|