बीजेपी की बढत देख सड़क पर कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीजेपी की चारों सीटों पर बढत देखकर कार्यकर्ताओं में उत्साह फुट पड़ा है|| कार्यकर्ता सड़कों  पर उतर कर नारेबाजी कर रहें है|
दोपहर लगभग डेढ़ बजे तक चारों सीटों पर भाजपा बढत बनाये हुए है| जिसको देखकर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है|
शहर के सातनपुर मंडी में मतगणना चारों विधान सभाओं भोजपुर, अमृतपुर, कायमगंज, सदर की चल रही है| चारों प्रत्याशी एक लम्बी बढत सपा प्रत्याशी से बनाये हुए है| जिसके चलते बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित है| रोंक के बादजूद भी बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मंडी के निकट सातनपुर गाँव के निकट लगे बैरियर पर पंहुच गये और एक दूसरे को बधाई देकर अबीर-गुलाल लगाकर ख़ुशी का इजहार किया|