शराब से मौत का मामला: पोस्टमार्टम में तीनो का बिसरा सुरक्षित, एल्कोहल की पुष्टी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन ठेके से लेकर अंग्रेजी शराब पीनें के मामले में आलाधिकारियों ने जल्द-से जल्द शवों के पोस्टमार्टम करानें के लिए बीती देर शाम को ही शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिये थे| लेकिन पुलिस की कागजी कार्यवाही आधी रात गुजर जानें के बाद भी पूरी नही हो सकी| जिसके बाद तड़के सुबह शवों के पोस्टमार्टम हो सके|  मौत का कारण साफ ना होनें पर विसरा सुरक्षित किया गया है | जबकि तीनों के शवों में एल्कोहल की पुष्टि हुई है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के अहिमलापुर निवासी 55 वर्षीय जितेन्द्र सिंह, 27 वर्षीय मोनू पुत्र कोतवाल व जनपद कन्नौज के छिबरामऊ गीतापुरम कालोनी निवासी 52 वर्षीय ओमवीर सिंह की अग्नेजी शराब पीने से मौत हो गयी थी| डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के जल्द से जल्द तीनो शव का पोस्टमार्टम पैनल से करानें के आदेश दिये थे| जिसके बाद कोतवाली पुलिस तीनो के शव लेकर 8 बजे पोस्टमार्टम हॉउस आ गये| सीएमओ सतीश चन्द्रा के आदेश पर तीन चिकित्सकों का पैनल डॉ० विजय अनुरागी, उप मुख्यचिकित्साधिकारी सोमेश अग्निहोत्री, डॉ० अमित अग्रवाल का पैनल शाम लगभग 7 बजे ही शव विच्छेदन गृह आ गया था| पुलिस आठ बजे शवों को लायी लेकिन जरुरी अभिलेख लेकर नही पंहुची| पुलिस के अभिलेख ना आने से पोस्टमार्टम नही हुए| वहीं विसरा को रखने के लिए पुलिस के पास कन्टर की व्यवस्था नही थी| आधी रात के बाद पुलिस की लिखपढ़ी पूरी हुई| इसके बाद परिजन कन्टर खोजबीन कर कही से सुबह 5 बजे खुद लेकर आये| पुलिस ने वीडियो ग्राफर की कोई व्यवस्था नही की| जिसके बाद फिल्ड यूनिट के कैमरे से रिकार्डिंग करायी गयी| सुबह लगभग 5 बजे शवों के पोस्टमार्टम शुरू हो सके| 6 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों ने तीनों शवों का बिसरा सुरक्षित कर दिया है| इसके साथ ही शव में एल्कोहल (शराब) की भी पुष्टि की है|