पिकअप चालक नें आम के पेंड में फांसी लगाकर दी जान

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात पिकअप के चालक ने आम के पेंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों के मौके पर पंहुचने से कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
जनपद बरेली के जयंती साई निवासी 25 वर्षीय भाईलाल पुत्र वीरपाल पिकअप चलाने का कार्य  करता था| बीती रात उसने कस्बा राजेपुर की बैंकऑफ इंडिया की शाखा के पीछे आम के पेंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों नें भाईलाल का शव फांसी पर लटका देखा|
सूचना मिलनें पर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने शव को पेंड से नीचे उतरवाया| इसके बाद उसकी तलाशी ली| मृतक के पास से एक पर्स जिसमे आधार कार्ड, पेनकार्ड पुलिस को मिला| जिसके बाद पुलिस नें परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद मृतक का साला कौशल मौके पर आ गया| उसने पुलिस को बताया कि कल भाईलाल से फोन पर बात हुई थी| उन्होंने बताया था कि वह राजेपुर में है| मृतक की पहली पत्नी की 11 साल पूर्व मौत हो चुकी है| दूसरी पत्नी पूनम के एक पुत्री है और वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट पर रहती है| म्रतक अपना लोडर खुद चलाता था|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|