राशिफल: पढ़े क्या कहते है आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। यद्यपि मन में भय रहेगा, फिर भी बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आत्मबल में वृद्धि कराएगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। संयम बरतें। भाई-बहन और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा।
कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। झगड़ा-विवाद एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि या कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कुंभ: संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहन या शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।