पूजन सामग्री बिसर्जन करनें आया युवक गंगा में डूबा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मंगलवार दोपहर पूजन सामग्री गंगा में प्रवाहित करनें आया युवक अचानक गहरे पानी में जानें से डूब गया| कड़ी मसक्कत के दौरान 5 घंटे बाद उसका शव गंगा से बरामद हो सका|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली निवासी 17 वर्षीय ध्रुव पुत्र शीलचंद के घर पर भागवत कथा हुई थी| लिहाजा उनकी बची हुई पूजन सामग्री को ध्रुव अपने साथियों के साथ श्रंगीरामपुर घाट में प्रवाहित करनें आया था| अचानक वह गहरे पानी में चला गया| जिससे वह डूब गया| सूचना पर थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह मौके पर पंहुचे| जिसके बाद शाम को 6 बजे उसका शव गंगा से बरामद हुआ| उसका शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक कक्षा 11 का छात्र था| थानाध्यक्ष नें बताया कि शव बरामद हो गया है|