महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया|  जिसमे महिलाओं पदाधिकारियों में चुनावी ऊर्जा का संचार किया गया|
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय नें कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्द्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है| सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और लगातार प्रयास भी कर रही है| फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जल्द  न्याय भी दिया जा रहा है| राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा राज्य सरकार ने अब तक पूरे प्रदेश में 1.55 हजार बेटियों का विवाह कराया| आज महिला हर जगह खुद को सुरक्षित महसूस करती है| अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बविता पाठक ने की| कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी डा. अरुण पाठक व अनीता द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये| जिला महामंत्री हिना दुबे,रश्मि दुबे, अर्चना चौहान, सुमन राठौर,सीता चतुर्वेदी, प्रिया गुप्ता, रजनी सक्सेना,  मदीना बेगम, रजनी गुप्ता, मीरा सिंह, बिटाना चौहान,श्वेता दुबे व शिवांग रस्तोगी रहे|