प्रधानी का चुनाव प्रभावित करने के लिये हुआ एसपी का तबादला

FARRUKHABAD NEWS

jmaluddin, daduaa, nrendr singh, vijay, dinesh,फर्रुखाबाद: जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का तबादला क्या हुआ कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल छा गया| कोई इसे राजनीति से जोड़ रहा है तो कोई इसे खनन माफियाओ के खिलाफ की गयी कार्यवाही का नतीजा बता रहा है| राजनितिक खेमे में भी जोरदार हलचल है|

पुलिस अधीक्षक के तबादले के सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी के भोजपुर विधायक जमालुद्दीन का कहना है कि एसपी से जिले की जनता पूरी तरह खुश थी| उनका तबादला किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है| वह ठीक से अपना कार्य कर रहे थे| बीजेपी के शमसाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत का चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ कराया| इसी का परिणाम उन्हें मिला है| फर्रखाबाद की जनता उनके साथ है| इस तरह के अधिकारी का तबादला करके सरकार ने जनता की नजर में खुद को नीचा दिखाया है| पूर्व राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि दिनेश कुमार पी बहुत ही अच्छे व ईमानदार अधिकारी थी| यह बात कुछ लोगो को पची नही उनका तबादला हो गया|

व्यापार मंडल के नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ का कहना है कि एसपी के तबादले से पूरे व्यापारी समाज में रोष व्याप्त हो गया है| जब वह व्यापारी व आम जनता की जानमाल की सुरक्षा करने में कोई कमी नही आने दे रहे थे तो भी केबल राजनीति के लिये उनका जिले से तबादला करा देना खेद का विषय है| कांग्रेस के जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री ने भी एसपी के तबादले पर अपना कड़ा रुख दिखाया है| उनक कहना है कि सरकार की गुंडई के चलते तबादला किया गया है| इसके पीछे केबल एक मंशा नजर आ रही है की जिला पंचायत का चुनाव तो एसपी के रहते बड़ी संख्या में प्रभावित नही किया जा सका लेकिन प्रधानी का चुनाव प्रभावित करने के लिये ही एसपी का तबादला प्रदेश सरकार ने किया है| जिला पंचायत सदस्य विजय यादव का कहना है कि फर्रुखाबाद की जनता दिनेश कुमार पी के कार्य को हमेशा याद करेगी| इस जिले को उनके जैसे ही तेज तर्रार कप्तान की जरुर है|