भरोसे की घुट्टी पीकर पांचवें दिन सफाई कर्मियों का धरना स्थगित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:भरोसे की घुट्टी पीकर आखिर पांच दिन के बाद पालिकाध्यक्ष के पति के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने अपना धरना स्थागित कर दिया|
यूपी राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बीते पांच दिन से पालिका के सफाई कर्मी अपनी मांगो को लेकर टाउन हाल पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे| बीते दिन कोई कार्यवाही ना होने पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व उनके पति मनोज अग्रवाल का पुतला फूंककर नारेबाजी की थी| शुक्रवार को दोपहर बाद पालिकाध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने नगर पालिका कार्यालय आकर सफाई कर्मियों से वार्ता की| जिसमे सफाई कर्मियों ने शासनादेश के तहत सफाई नायक बनाये जाने अन्य जो लोग सफाई नायक का कार्य कर रहे है उन्हें मूल पद पर वापस करने की मांग मुख्य रूप से रखी गयी| लेकिन इस पर सहमती नही बनी| पालिकाध्यक्ष पति ने कहा की अनुभव के आधार पर सफाई नायक बनाया जाता है| लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने हामी भर दी| जिसके बाद जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया गया|
सफाई कर्मी नेताओं ने कहा की उन्होंने आगामी 8 जून के लिये धरना स्थगित किया है| यदि उनकी मांगे नही मानी जाती 9 जून से पुन: धरना दिया जायेगा| नीरज वाल्मीकि,हरिओम वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, प्रवेश कुमार व राजेन्द्र आदि रहे|