प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान ले रहे राहत की सांस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) सोमवार को भाजपा व अपना दल गठबधंन प्रत्याशी के पक्ष में जन सभा को संबोधित करने आयीं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल नें विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया| उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों नें प्रदेश को लूटा और अब बीजेपी विकास की गंगा वहा रही है|

फैजबाग में आयोजित जनसभा में अपना दल (एस) चीफ नें कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों की सच्चाई को जमीन पर उतारा जबकि अन्य दलों की सरकार ने प्रदेश में लूट व भ्रष्टाचार का था| भाजपा सरकार ने आम लोगों को सुरक्षा का माहौल दिया| लाभकारी योजनाएं गरीबों के लिए दी| उन्होंने कुर्मी समाज पर अपने सियासी डोरे भी डाले| उन्होंने कहा की योगी सरकार नें राशन से लेकर बिजली, पानी, आवास, गैस कनेक्शन आदि योजनायें आम आदमी के हित के लिए चलायीं|  प्रदेश में गरीब, मजदूर व किसान  चैन की सांस ले रहा है| उन्होंने पिछली सपा- बसपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज कायम था, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, यह सरकार गुंडों की सरकार थी, बसपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नें आम जनता की अनदेखी की| उन्होंने  कहा कभी सपा सरकार में आम लोग पलायन करने को मजबूर होते थे जबकि भाजपा सरकार में गुंडे जान की खैर मना कर पलायन कर रहे हैं| उन्होंने जनपद की सभी विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा शिक्षित व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाया जाये तो ज्यादा बेहतर होता है|  उन्होंने फर्रुखाबाद के चारों प्रत्याशियों को जीत दिलानें की जिम्मेदारी सांसद मुकेश राजपूत को दी| संबोधन के बाद उन्होंने रोड शो किया|  सदस्य राज्य महिला आयोग मिथिलेश अग्रवाल, सांसद मुकेश राजपूत, नागेंद्र सिंह, विधायक अमर सिंह खटिक रहे| अध्यक्षता अपना दल जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार व संचालन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ० डीके गंगवार ने किया| कार्यक्रम भाजपा नेता जय गंगवार, सुगंध गंगवार, मंडल अध्यक्ष सुभाष राजपूत, कुंभकरण राजपूत रहे|