प्रियंका गांधी के रोड शो में नारी शक्ति को देख विरोधी हुए पस्त

Politics Politics-CONG. विधानसभा चुनाव 2022

डेस्क:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  भी विधानसभा चुनाव को लेकर निरंतर सक्रिय बनी हुई है जिसके फलस्वरूप उन्हें महिलायों का समर्थन भी देखने को मिल रहा है उनके रोड शो के  दौरान  प्रियंका को देखने के लिए छत और छज्जाें पर महिलाएं खड़ीं थी। वाहनों का काफिला जैसे ही उनके नजदीक पहुंचा वैसे ही फूल बरसाने शुरू कर दिए गए थे। दो किलोमीटर तक यही सिलसिला जारी रहा। प्रियंका वाड्रा के रोड शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इसके चलते प्रियंका वाड्रा वाहन से भी नहीं उतरीं। पान दरीबा पर जब बलिदानी स्मारक पर फूल अर्पित करने के लिए कहा गया तो सुरक्षा टीम ने मना कर दिया। हालांकि जब यही बात प्रियंका वाड्रा को बताई गई तो तब वाहन से नीचे उतरीं और वहां लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो के दौरान उन्होंने एक भी स्थान पर संबोधन नहीं किया।महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से दिया गया स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं महिलाओं की जुबान पर था। नारे भी पूरे रास्ते गूंजता रहा। जामा मस्जिद पर जैसे ही रोड शो के लिए वह वाहन पर खड़ी हुईं तो महिलाओं ने नारी शक्ति का अहसास दिलाने के लिए नारेबाजी कर दी। पूरे रोड शो में महिलाओं की संख्या कम नहीं हुई थी।