कमल खिलाने को सहारनपुर में जनसभा करेगे पीएम मोदी और सीएम योगी

LUCKNOW Narendra Modi विधानसभा चुनाव 2022 सामाजिक

लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए गुरुवार को जब मतदान चल रहा होगा,तब दूसरे चरण में शामिल क्षेत्रों को मथने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में होंगे। वह सहारनपुर में आसपास की सात विधानसभा सीटों की संयुक्त जनसभा करेंगे,जिसका वर्चुअल प्रसारण प्रदेशभर में किया जाएगा।सहारनपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है,जहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोदी-योगी पहुंच रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि इस प्रत्यक्ष रैली में सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभा क्षेत्र की जनता, समर्थक व कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली रिमाउंट डिपो का मैदान, देहरादून रोड पर होगी। कार्यक्रम का प्रसारण सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी किया जाएगा। प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आमजन इससे जोड़े जाएंगे। जिले की सभी विधानसभा सीटों के उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे।